Dharuhera News: धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बे में वर्ष 2013 में दमकल कार्यालय की स्थापना तो कर दी गई थी, लेकिन 13 साल बीत जाने के बाद भी विभाग को अपना स्थायी भवन नहीं मिल पाया है। वर्तमान में दमकल कार्यालय नगर पालिका की पुरानी बिल्डिंग से संचालित हो रहा है, जिससे विभाग को सीमित संसाधनों में काम करना पड़ रहा है।
इलाके में औद्योगिक इकाइयों और रिहायशी क्षेत्रों के लगातार विस्तार के चलते आगजनी जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ा है, लेकिन इसके अनुरूप सुविधाएं अब तक विकसित नहीं हो सकी हैं। शुरुआत में यहां एक ही फायर ब्रिगेड गाड़ी थी, लेकिन बढ़ती जरूरत को देखते हुए अब दो गाड़ियां और अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जा चुका है।Dharuhera News
कुछआ गति से चला काम: बिल्डिंग निर्माण की प्रक्रिया भी लंबे समय तक अधर में लटकी रही। वर्ष 2017 में एचएसवीपी की ओर से हाईवे पर दमकल विभाग के लिए भवन निर्माण का कार्य एक एजेंसी को सौंपा गया था, जिसे 2021 तक पूरा कर विभाग को सौंपना था। हालांकि बीच में एजेंसी द्वारा काम छोड़ देने के कारण निर्माण कार्य रुक गया। इसके बाद 2020 में दोबारा टेंडर जारी किया गया और अंततः वर्ष 2025 में भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बावजूद पिछले एक साल से अधिक समय से भवन उद्घाटन का इंतजार कर रहा है।Dharuhera News
लोगो का कहना है कि तैयार भवन के बावजूद उद्घाटन में देरी समझ से परे है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उद्घाटन कर दमकल विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस भवन उपलब्ध कराया जाए, ताकि आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा सकेDharuhera News
दो बार टेंडर होने के कारण निर्माण में देरी हुई, लेकिन अब बिल्डिंग पूरी तरह तैयार है और हैंडओवर की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द ही इसे दमकल विभाग को सौंप दिया जाएगा।
रोहित जेई एचएसवीपी





















