Dharuhera News: पेनम लैबोरट्री कंपनी के मीटर में ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे

On: June 14, 2026 10:10 AM
Follow Us:
Penam Laboratory company Dharuhera

Dharuhera News: धारूहेड़ा: कस्बे के गांव जोनियावास स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार रात को ड्यूटी के दौरान बिलजी मीटर में बलास्ट हो गया जिसके चलते वहां पर कार्यरत तीन कर्मचारी झुलस गए। तीनो कर्मचारियों को प्राइवेट अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर दो कर्मचारियों की छुट्टी दे गई जबकि तीसरा दिल्ली में उपचाराधीन है।

बता दे कि जोनियावास स्थित पेनम लैबोरट्री कंपनी में दवाइयों का निर्माण किया जाता है। ये कंंपनी भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनी है। इसकी स्थापना 1989 में हुई थी और यह विशेष रूप से एंटीबायोटिक्स, एंटी-इंफेक्टिव, ड्राई सिरप और खाली एचजी (HG) कैप्सूल के निर्माण करती है। कंपनी में तीनो शिफ्टों में काम किया जाता है।Dharuhera News

रात को हुआ हादसा: कंपनी में शुक्रवार को बी शिफ्ट में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत श्रीराम (35), राजेंद्र पाल (40) और पंकज (38) विद्युत वोल्टेज कम होने के कारण मीटर से वोल्टेज की जांच कर रहे थे।

तीन कर्मचारी झुलसे: पुलिस ने बताया कि एक कर्मचारी मीटर पकड़े हुए था, दूसरा कर्मचारी तार जोड़ रहा था जबकि तीसरा उनके पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक मीटर फट गया, जिससे तीनों कर्मचारी झुलस गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को उपचार के लिए भिवाड़ी स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।Dharuhera News

उपचार के बाद भिवाडी में राजेंद्र पाल को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं पंकज और श्री राम को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद पंकज को भी छुट्टी दे दी, जबकि श्री राम की हालत गंभीर होने पर दिल्ली में उपचाराधीन है।

थाना सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी घायल सुरक्षित हैं और उनका उपचार जारी है। कंपनी परिसर में स्थिति सामान्य बनी हुई है तथा किसी प्रकार की विरोध की सूचना नहीं है। नहीं किसी कर्मचारी व परिजनों की ओर से कोई शिकायत मिली है।Dharuhera News

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें