Dharuhera municipal election dispute: वार्ड 16 का मामला पहुचा कोर्ट, बुधवार को आएगा फैसला

On: June 9, 2026 8:36 PM
Follow Us:
NPA DHARUHERA

Dharuhera municipal election dispute: धारूहेड़ा : नगर पालिका चुनाव में वार्ड नंबर 16 के परिणाम को लेकर दायर चुनाव याचिका पर मंगलवार को रेवाड़ी न्यायालय में सुनवाई हुई। वार्ड से चुनाव लड़ चुकी प्रत्याशी दीपा रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि विजेता प्रत्याशी मनीषा सैनी को मात्र तीन मतों से जीत दिलाने के लिए मतदान प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गईं। Dharuhera municipal election dispute

कल सुनाया जाएगा फैसला
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के साथ सरकारी वकील भी न्यायालय में उपस्थित रहे। याचिका में एसडीएम तथा नगर पालिका प्रशासन को भी पक्षकार बनाया गया है, हालांकि सुनवाई के दौरान एसडीएम रेवाड़ी अदालत में उपस्थित नहीं हुए।Dharuhera municipal election dispute

दीपा रस्तोगी के अधिवक्ता ने अदालत में दलील दी कि कुछ ऐसे मतदाताओं के नाम पर वोट डाले गए जो मतदान के समय अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने दावा किया कि पांच मृतकों के भी मतदान करा दिया गया है। याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि उनके चुनाव एजेंट ने उस समय पीठासीन अधिकारी के समक्ष आपत्ति भी दर्ज कराई थी, लेकिन उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके अलावा याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि पांच मृत व्यक्तियों के नाम पर भी मतदान कराया गया, जिससे चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

में पूरी हो चुकी है और दोनों पक्षों की बहस समाप्त हो गई है। अब अदालत बुधवार को अपना फैसला सुनाएगी। दूसरी ओर, धारूहेड़ा नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन अजय जांगड़ा और पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। वर्तमान नगर पालिका का कार्यकाल 17 जून तक है और चुनाव बिना हाउस भंग किए संपन्न हुए हैं। ऐसे में नए चेयरमैन और पार्षदों का शपथ ग्रहण 17 जून के बाद ही कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से अभी तक संबंधित अधिसूचना भी जारी नहीं की गई है। Dharuhera municipal election dispute

 

 

एडीजे अमित वर्मा की कोर्ट में केस

 सिविल जज सीनियर डिविजन अमित वर्मा की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। जिसमें दोनों के वकीलों के साथ सरकारी वकील भी शामिल हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद court  ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। माना जा रहा है कि कोर्ट बुधवार को अपना फैसला सुना सकती है। कोर्ट का फैसला चाहे जो भी आए, परंतु चुनाव के करीब एक माह बाद धारूहेड़ा में यह मामला चर्चा  बना हुआ है।

 निगाह कोर्ट के फैसलें पर टिकी हुई हैं। एडवोकेट कंबल निंबल ने बताया कि मैंने दीपा और एडवोकेट रमेश कुमार ने मनीषा का पक्ष कोर्ट में रखा। कोर्ट ने फैसलें के लिए बुधवार शाम चार बजे का समय निर्धारित किया है। कोर्ट जो भी फैसला सुनाएगी,

वार्ड 16 में वोटर आंकडा
कुल वोट    ‘ 1300
मनीषा ‘       650
दीपा            647
नोटा               3
मतदान      10 मई
मतगणना    13 मई

मतदान को लेकर फर्जीवाडा हुआ है। हमारे विरोध के बावजूद मृतकों व ​बीमार के वोट डलवाए दिए गए है। पहले रेवाड़ी अपील की थी लेकिन सुनवाई नहीं तो हाईकोर्ट की शरण लेनी पडी। अब हाइकोर्ट के आदेश पर रेवाडी में सुनवाई की गई है।
दीपा रस्तोगी

मतदान करते समय दोनों पक्षो के एजेंट मौके पर थे। अगर मरे हुए की वोट डाली जा रही थी उस समय ही विरोध किया जाना चाहिए था। मेरी ओर इसको कोई वोट नहीं डलवाई गई है।
मनीषा सैनी पार्षद

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now