Haryana Monsoon Update: हरियाणा में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है। राज्य में भयंकर गर्मी के वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया है इसी बीच एक राहत भरी खबर आ रही है। हरियाणा में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।
कब होगी मानसून की एंट्री
हरियाणा में मानसून की एंट्री 25 जून से 30 जून के बीच हो सकती है। इस साल केरल में मानसून 1 जून के बजाय तीन दिन देरी से 4 जून को पहुंचा है इसलिए हरियाणा में भी इस बार मानसून पहुंचने में थोड़ी देर ही हो सकती है।
इस बार देरी से कवर करेगा हरियाणा को मानसून
हरियाणा को मानसून इस बार थोड़ी देरी से कवर करेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार एल नीनो और ला नीनो का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस बार थोड़ी कम बारिश होगी और सूखे जैसे हालात बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन
11 तारीख से फिर होगी बारिश
हरियाणा में 11 तारीख से एक बार फिर से झमाझम बारिश शुरू होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगा। फिलहाल हरियाणा में तपती गर्मी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम
