धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन

On: August 3, 2026 7:48 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन

धारूहेड़ा(Best24News): लंबे समय अपने भवन का इंतजार कर रहे दमकल कर्मियों को सोमवार को बडा तोहफा मिला है। यूं समझो की धारूहेड़ा को आपातकालीन सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को धारूहेड़ा में  नवनिर्मित फायर स्टेशन भवन का रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

धारूहेड़ा: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव को गददा देकर किया सम्मानित
धारूहेड़ा: रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव को गददा देकर किया सम्मानित

47 लाख की लागत से किया तैयार

बता दे यह भवन यूं तो तय सीमा पर नहीं बनया जा सका। बता दे किअयह आधुनिक भवन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) द्वारा लगभग 47 लाख रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। नए दमकल स्टेशन के शुरू होने से धारूहेड़ा और आसपास के औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्रों में आगजनी जैसी आपात स्थितियों से निपटने में बड़ी मदद मिलेगी।

औद्योगिक व रिहायशी क्षेत्र को मिलेगी बड़ी राहत: विधायक लक्ष्मण सिंह

धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन
धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि “क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। धारूहेड़ा एक बड़ा औद्योगिक केंद्र है, ऐसे में यहाँ आधुनिक सुविधाओं से लैस दमकल केंद्र का होना बेहद ज़रूरी था। इस नए भवन से राहत एवं बचाव कार्यों में तेज़ी आएगी।”

पुरानी बिल्डिंग से नए भवन में शिफ्ट हुआ कार्यालय

गौरतलब है कि इससे पहले धारूहेड़ा का दमकल विभाग नगर पालिका की पुरानी जर्जर बिल्डिंग में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा था, जिससे कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब नए और सर्वसुविधायुक्त भवन में कार्यालय स्थानांतरित होने से कर्मचारियों को बेहतर और अनुकूल कार्य वातावरण मिलेगा। आधुनिक तकनीकों व संसाधनों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ और सेवाएँ अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकेंगी।

धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन
धारूहेड़ा: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया नवनिर्मित फायर स्टेशन का उद्घाटन, 47 लाख की लागत से तैयार हुआ आधुनिक भवन

ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान नपा चेयरमैन अजय जांगड़ा, पार्षद अनिल कुमार, फायर ऑफिसर नीतिश, धारूहेडा भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत कोसलिया, इंदरपाल मुकदम, अशोक कोसलिया, सत्यदेव, देशराज, अतर सिंह सहित दमकल विभाग के कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें