back to top
Home Rewari News Election in Dharuhera News: चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा का बडा फैसला,...

Election in Dharuhera News: चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा का बडा फैसला, जानिए चुनाव प्रभारी ने क्या कहा

Dharuhera Election News: BJP Takes Major Decision Regarding Chairman Election—Find Out What the Election In-charge Said
Dharuhera Election News: BJP Takes Major Decision Regarding Chairman Election—Find Out What the Election In-charge Said

Election in Dharuhera News: धारूहेड़ा:आमागी नगर निकायो चुनावों को लेकर नगर पालिका धारूहेड़ा में चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा के कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक धारूहेड़ा में आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

पार्टी हाईकमान को भेजी औपचारिक सिफारिश: बैठक में धारूहेड़ा चुनाव प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री राजेश नागर और कमल प्रभारी की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि इस बार धारूहेड़ा में चेयरमैन पद का चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ा जाए, जबकि पार्षदों के चुनाव बिना किसी पार्टी चिन्ह के कराए जाएं। इस प्रस्ताव को लेकर पार्टी हाईकमान को औपचारिक सिफारिश भेज दी गई है।Election in Dharuhera News

मजबूत होगा संगठन: बैठक में यह विचार विर्मश किया चेयरमैन के चुनाव पार्टी के चुनाव पर करवाने से मतदाताओं के बीच संगठन की पकड़ मजबूत होगी। वही पिछले बार यानि 2020 में पार्टी के सिंबल पर चुनाव लडाया गया था। इस रणनीति को स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकें।Election in Dharuhera News

हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहे: अब सबकी नजर पार्टी हाईकमान के फैसले पर टिकी है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में भाजपा की यह रणनीति एक नया राजनीतिक प्रयोग साबित हो सकती है। हालांकि पिछली बार पार्टी की ओर से जिस प्रत्याशी को चुनाव लडाया था उसकी करारी हार हुई थी

 

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News