Rewari Breaking News: ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, कुंभावास स्टेशन के पास हुआ हादसा

On: April 18, 2026 6:11 PM
Follow Us:
ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

Rewari Breaking News: रेवाड़ी में ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। बता दे की रेवाड़ी दिल्ली रूट पर कुंभवास स्टेशन और शिव मंदिर के बीच यह हादसा हुआ है।

जीआरपी ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। युवक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है इसलिए युवक की पहचान नहीं हो पा रही है। युवक 20 से 25 साल के बीच का है।

जांच में जुटी पुलिस

जीआरपी थाने से जांच अधिकारी SI सतपाल ने बताया कि हम जांच की प्रक्रिया कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से रेवाड़ी आ रही ट्रेन नंबर 54085 से कुंभवास स्टेशन और शिव मंदिर के बीच यह हादसा हुआ है।

मृतक के पास नहीं मिले कोई दस्तावेज 

मृतक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं इसलिए युवक की पहचान करने में परेशानी हो रही है। कई अस्पतालों और गांव के सरपंचों को इसकी सूचना दी गई है।

मोर्चरी में युवक का शव रखवा दिया गया है। मृतक का पहचान होने के बाद उसके परिवार को उसका शो दिया जाएगा। युवक के पहचान के बाद ही मौत का असली कारण सामने आएगा।

हादसे के बाद तुरंत स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस के द्वारा जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और युवक की पहचान जुटाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही युवक के बारे में जानकारी सामने आएगी उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now