धारूहेड़ा: हरियाणा रोडवेज बस से गिरी बुजुर्ग महिला, भिवाड़ी मोड पर हुआ हादसा

On: July 7, 2026 10:28 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर भिवाड़ी मोड पर बस से उतरते समय बुजुर्ग महिला गिर गई जिससे वह घायल हो गई। हादसे के बाद बस चालक बस को भगाकर ले गया। घायल महिला को भिवाड़ी प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर भिवाड़ी मोड पर  बस से उतरते समय बुजुर्ग महिला गिर गई जिससे वह घायल हो गई
धारूहेड़ा: सोहना पलवल हाईवे पर भिवाड़ी मोड पर बस से उतरते समय बुजुर्ग महिला गिर गई जिससे वह घायल हो गई

गांव भाड़ावास निवासी 70 वर्षीय वृद्धा कमला देवी ने बताया कि वह भिवाड़ी दवाई लेने जा रही थी। उसने रेवाड़ी बस स्टैंड से भिवाड़ी जा रही रोडवेज की बस में सवार हुई। भिवाड़ी मोड़ पर पहुंचने के बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया।

बस जल्दी चलाने से हुआ हादसा: महिला का आरोप है भिवाड़ी मोड़ पर बस रूकने के बाद उससे पहले 3-4 सवारी उतरी। जब उसका एक पैर बस और दूसरा पैर जमीन पर था । उसके उतरने से पहले ही ड्राइवर ने अचानक बस चला दी। उसने बस रोकने के लिए ड्राइवर को आवाज भी लगाई। आवाज लगाने पर ड्राइवर ने बस को रोकने की दौड़ा दिया। जिससे सड़क वह सड़क पर गिर गई। गिरने के चलते उसे काफी चोटें आई।

महिला ने आरोप लगाया कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। महिला को भिवाड़ी प्राइवेट अस्पताल मे भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने महिला के बयान पर हरियाण रोडवेज बस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now