Dharuhera Civic Election 2026: धारूहेड़ा : धारूहेड़ा निकाय चुनाव में चेयरमैन और वार्ड पार्षद पद के लिए मैदान में उतरे 68 प्रत्याशियों का भविष्य अब ईवीएम में बंद हो चुका है। रविवार को 27 बूथो पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन हुई। इसी के साथ ही अब प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अब 13 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई है। चुनाव को लेकर पूरे कस्बे में राजनीतिक माहौल गर्म बना हुआ है। जगह जगह लोग बैठक करते हार जीत का आंकलन लगा रहे है।Dharuhera Civic Election
मतगणना पर टिकी निगाहें, कार्यालयों में हो रहा मंथन: बता दे इस बार धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव चेयरमैन पद के लिए 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जबकि पिछली बार 12 प्रत्याशी मैदान में थे। इतना ही नही इस 18 वार्डों में पार्षद पद के लिए कुल 62 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि नामांकन तो 80 से ज्यादा ने किया था लेकिन बाद में उनकी ओर नामांकन वापस ले लिया गया। चेयरमैन के लिए भी 12 ने नामांकान किया था लेकिन छह उमीदवारों ने नामांकन वापस ले लिया था।
राव इंद्रजीत व कैप्टेन यादव की प्रतिष्ठा दाव पर: बता दे इस बार टिकट को लेकर काफी विवाद हुआ था। कांग्रेस के लिए कैप्टेन अजय यादव तथा भाजपा की टिकट केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के हस्तक्षेप के बाद फाईनल हुई थी। इसी को लेकर हार जीत को लेकर दोनो की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।
लोगों में बनी उत्सुकता: हालांकि चुनाव परिणाम 13 मई को आना है लेकिन चुनाव परिणाम को लेकर लोगों में भी काफी उत्सुकता बनी हुई है।कई वार्डों में मुकाबला कांटे का माना जा रहा है, जिसके चलते कई दिग्गज प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। अब 13 मई को मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि धारूहेड़ा नगर पालिका की कमान किसके हाथों में जाएगी। इस बार 18 वार्डो में 10 वार्ड मेंबर पुराने ही चुनाव लड रहे है। देखना अब यह है उनको जनता नकारती है या फिर अपनाती है
राजकीय महाविद्यालय में होगी मतों की गिनती : 10 मई को 27 बूथों पर चुनाव हुए थे। इसी के चलते 27 इवीएम पार्षद तथा 27 इवीएम चेयरमैन की सील करके कालेज में रखी गइ है।प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धारूहेड़ा के खरखड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में मतों की गिनती होगी।Dharuhera Civic Elections 2026
सुरक्षा के कडे प्रबंध: बता दे इस बार धारूहेडा निकाय चुनाव की गतगणना खरखडा कालेज में होनी है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके। अधिकारियों के अनुसार मतगणना केंद्र पर केवल अधिकृत कर्मचारियों, प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिनके आईकार्ड बनाए गए है ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से गतगणना हो सके।Dharuhera Civic Elections 2026























