धारूहेड़ा: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध, CCTV में कैद हुई चोर की फोटोज

On: July 16, 2026 9:10 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंध, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की फोटोज

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में बुधवार को देर रात चोरों ने बैंक की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने बैंक के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बैंक से किसी भी प्रकार की नकदी या अन्य सामान की चोरी नहीं हुई है।

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित  सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, जिसमें चोंरों ने लगाई सेंध
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, जिसमें चोंरों ने लगाई सेंध

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही थाना धारूहेड़ा से थाना प्रभारी कबूल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बैंक परिसर से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

घटना देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट की बताई जा रही है, जब बदमाशों ने पहले बैंक के सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद उन्होंने दीवार तोड़कर बैंक में प्रवेश किया और लोकर तक पहुंच गए। सीसीटीवी में बैंक में घुसे एक युवक फोटो कैद हो गई है। पुलिस का मामला है चोरो ने पहले रैकी है इसी के चलते दीवार को तोडकर वे बैंक में घुसे है। बस गनीमत यहीं रही चोर लोकर नहीं तोड पाए।

चोरी करने में नहीं मिली सफलता

पुलिस के अनुसार फिलहाल बैंक में किसी प्रकार के नुकसान या चोरी की पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों ने नंदरामपुर बास रोड स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसने के बाद लाकर तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।

बैंक मैनेजर अजय सिंह ने बताया कि जब वह सुबह आया तो बैंक मेन गेट का ताला बन्द था। जब बैंक के अंदर आये तो दीवार टूटी मिली। फिलहाल लॉकर बंद है । लॉकर में लाखों रुपए थे। बैंक में चोरों ने लाकर तोड़ने का प्रयास किया लेकिन लॉकर तोड़ नहीं पाए। हालांकि चोरो ने प्रयास तो किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित  सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोर दीवार तोडकर अंदर घुसे
धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में चोर दीवार तोडकर अंदर घुसे

 

फारेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए रेवाडी से फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम किया। फिलहाल बैंक की नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सामान सुरक्षित बताया जा रहा है, जिससे बड़ी चोरी टल गई। फिंगर फिंट लिए गए ताकि चोरो का सुराग लग सके।

पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और बदमाशों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि एक चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसा। चोरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे के तार हटाए हैं चोर ने अपना चेहरा छुपाया हुआ था पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now