रेवाड़ी के लोगों के लिए रेवाड़ी पुलिस के द्वारा एक बड़ी एडवाइजरी जारी की गई है जिसके बारे में हर नागरिक को पता होना चाहिए। साइबर ठगी के मामले देश में बढ़ते जा रहे हैं और रेवाड़ी में भी साइबर ठगी के कई के सामने आ चुके हैं जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। रेवाड़ी पुलिस के द्वारा लगातार साइबर ठगी के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है और अब लोगों को भी जागरूक किया गया है।
ऐसे नंबरों से आई कॉल तो तुरंत करें पुलिस से संपर्क
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने लोगों से अपील किया है कि अगर आपके मोबाइल या व्हाट्सएप पर किसी व्यक्ति का कॉल आता है और वह खुद को पुलिस का अधिकारी या फिर जज या कोई भी बड़ा अधिकारी बताता है तो तुरंत पुलिस के पास संपर्क करें। ऐसे लोग आपको डरा कर आपसे पैसों की ठगी कर सकते हैं।
रेवाड़ी एसपी ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले लोग विदेशी या फिर अनजान नंबरों से कॉल करके लोगों को डराते हैं और झूठे केस में फसाने की धमकी भी देते हैं और कई ऐसे लोग हैं जो इनकी बातों में आ जाते हैं और लाखों करोड़ों रुपए गवा देते हैं। रेवाड़ी पुलिस के द्वारा लोगों से अपील किया गया है कि आप जब भी ऑनलाइन पेमेंट करें तो दो बार क्रॉस चेक कर लें इसके साथ ही साथ किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंक डिटेल शेयर ना करें वरना आप बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं।
कोई ठगी हो तो 1930 पर करें कॉल :रेवाड़ी SP हेमेंद्र कुमार मीणा
आपके साथ कोई भी ठगी की घटना होती है या कोई आपको डराने की कोशिश करता है तो पुलिस से संपर्क करें या फिर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें यहां आपको तुरंत मदद मिलेगी। आपकी एक गलती आपके बड़े मुश्किलों में फंसने से बचा सकती है।













