धारूहेड़ा: नंदरामपुर बास रोड स्थित सैयद कालोनी में गुरूवार को अपने कमरे पर बिजली का काम करते समय करंट से दिल्ली पुलिस कर्मी बुरी झुलस गया। पुलिस कर्मी को रेवाड़ी भर्ती करवाया गया जहां पर उसने दम तोड दिया। शुक्रवार को उसके गांव राजस्थान में सम्मान के साथ अंतिम संस्कर किया गया।
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले के गांव गोडावास का रहने वाला रमेश कुमार 38 सैयद कालोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था। वह दिल्ली पुलिस में कायर्रत था। वह अपने कमरे पर गुरूवार शाम को बिजली का काम कर रहा था कि उसे बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से वह झुलस गया।
अस्पताल में तोडा दम: करंट लगने से झुलसने पर परिजन उसे रेवाड़ी लेकर गए। जहां पर उसने उपचार के दौरान दम तोड दिया। थाना धारूहेड़ा ने बताया कि शुक्रवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल परिजनों के बयान पर सामान्य कार्रवाई की है।












