धारूहेड़ा: ट्रैक्टर कार यात्रा की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति

On: July 31, 2026 10:06 AM
Follow Us:
धारूहेड़ा: मसानी बैराज में जमा काला व गंदा पानी

धारूहेड़ा: मसानी बैराज, साहबी नदी के पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषित जल के उपचार और स्थायी समाधान की मांग को लेकर 3 अगस्त 2026 को प्रस्तावित ट्रैक्टर एवं कार यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जगदीश खरखड़ा ने की।

धारूहेड़ा: ट्रैक्टर कार यात्रा की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति धारूहेड़ा

 

बैठक में बताया गया कि ट्रैक्टर एवं कार यात्रा तितरपुर से शुरू होकर मसानी, डूंगरवास, निखरी, निगानियावास, रालियावास, पचगांव, जडथल, आसियाकी, पांचौर, संगवाड़ी, भुडला, माजरा, गुरदास, विजयनगर और पोसवाल चौक होते हुए जिला सचिवालय पहुंचेगी। वहां उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बैठक के दौरान सभी गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र में की गई तैयारियों की जानकारी साझा की। ट्रैक्टर यात्रा की समीक्षा के साथियों की जिम्मेदारियां भी तय की गईं।

 

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह ट्रैक्टर यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान क्षेत्र की गंभीर जल एवं पर्यावरण संबंधी समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।

बैठक में सरपंच संजय यादव, पूर्व सरपंच लालाराम, कृष्ण मिस्त्री, पूर्व सरपंच नवल सिंह, रामपाल यादव, रविंद्र विकास यादव, मास्टर धर्मपाल, मोहर सिंह (निखरी), शेर सिंह, देवेंद्र, भूप सिंह सरपंच, वैभव यादव (भडसाना), विशन लंबरदार, सत्यवान, महावीर, धीरज यादव, दिनेश यादव, विक्रम , खेमचंद मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें