Success Story: छोटे से गांव के किसान के बेटी बनीं IAS अफसर, पढ़ें सफलता की कहानी ?

On: June 29, 2026 10:20 PM
Follow Us:
तपस्या परिहार

Success Story: यूपीएससी को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने के दिन-रात मेहनत करनी पड़ती है। आज हम आपको ऐसी आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे है जो छोटे से गांव से निकलकर IAS अफसर बनीं। जानिए सफलता की कहानी।

तपस्या परिहार
तपस्या परिहार

यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने में कई उम्मीदवारों को सालों लग जाते हैं. कुछ तो ऐसे छात्र होते हैं जो कई कोचिंग बदल देते हैं. ऐसी ही कहानी तपस्या परिहार की है. यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं उम्मीदवारों के लिए तपस्या परिहार की कहानी (UPSC Success Story) काफी प्रेरणादायक है

गांव की बेटी बनीं अधिकारी
तपस्या परिहार का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोबा गांव में हुआ। उनके पिता एक किसान है। तपस्या अपने मजबूत इरादों और मेहनत के दम पर सफलता हासिल करने में कामयाब हुई।Success Story

तपस्या परिहार
तपस्या परिहार

शिक्षा की शुरुआत और कानून की पढ़ाई
तपस्या की स्कूली पढ़ाई KV से हुई। इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित इंडियन लॉ सोसायटी कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। इसी दौरान उनके अंदर UPSC का सपना पनपने लगा। लॉ की डिग्री के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरु की।

 

 

तपस्या परिहार
तपस्या परिहार

पहली असफलता से नहीं मानी हार
पहले प्रयास में तपस्या यूपीएससी प्रीलिम्स में भी सफलता हासिल नहीं कर पाई। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। इस असफलता के बदा उन्होंने खुद को ज्यादा मेहनत के लिए तैयार किया।Success Story

सेल्फ स्टडी और सटीक रणनीति से बनीं टॉपर
पहले प्रयास में फेल होने के बाद तपस्या ने कोचिंग नहीं लेने का फैसला लिया और पूरी तरह से सेल्फ स्टडी की। उन्होनें पुराने पेपर, नियमित रिवीजन और समय प्रबंधन को प्राथमिकता दी। इस बाह उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने UPSC 2017 में ऑल इंडिया 23वीं रैंक हासिल कर IAS बनने का सपना सच कर दिखाया।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now