Cyber crime: रेवाड़ी में डेढ लाख की ठगी करने वाला यूपी से काबू

On: June 9, 2026 7:08 PM
Follow Us:
THAGI

Cyber crime: साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी में रह रहे मूल रूप से यूपी के जिला संत रविदास नगर भदोई के गांव मीरापुर निवासी एक युवक के दो बैंक खातों से 1.50 लाख रुपये उड़ाने के मामले में दो आरोपितो को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला बलरामपुर के गांव रतनपुर निवासी राहुल चौधरी व जिला सिद्धार्थ नगर के गांव बुड्ढी खास निवासी महफूज आलम के रूप में हुई है।Cyber crime

डेढ माह पुराना है मामला’ गत 11 मई को मूल रूप से यूपी हाल आबाद मोहल्ला सरस्वती विहार रेवाड़ी निवासी योगेश कुमार मोर्य ने अपनी शिकायत में बताया था कि 23 अप्रैल 2026 को उसके मोबाइल फोन पर मैसेज आया था। मैसेज में उसके यूनियन बैंक खाते से 1 लाख रुपये और एसबीआई के खाते से 50 रुपये निकलने की सूचना थी। उसने न तो किसी के साथ ओटीपी शेयर किया था और न ही किसी लिंक पर क्लिक किया था।

उसने दोनों बैंकों के कस्टमयर केयर नंबर पर संपर्क किया तो उसे बताया कि उसके खातों से पैसों की निकासी की गई है। जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी करते हुए उसके दोनो बैक खातो से कुल 1.50 लाख रुपये उड़ा दिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी यूपी के जिला बलरामपुर के गांव रतनपुर निवासी राहुल चौधरी व जिला सिद्धार्थ नगर के गांव बुड्ढी खास निवासी महफूज आलम को गिरफ्तार कर लिया है।Cyber crime

आरोपी राहुल चौधरी के बैंक खाते में ठगी के 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे, जबकि महफूज आलम ने साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now