गुरुग्राम के इन इलाकों पर टूट पड़े खरीदार, बदलते ट्रेंड ने बढ़ाई प्रॉपर्टी की चमक

On: July 18, 2026 4:52 PM
Follow Us:
गुरुग्राम के इन इलाकों पर टूट पड़े खरीदार

एनसीआर में प्रॉपर्टी खरीदने का ट्रेंड लगातार बदलते ही जा रहा है। पहले ऐसे देखा जाता था कि ज्यादातर लोग शहर में ही प्लॉट लेना पसंद करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है अब जहां अच्छी सड़क है पानी और बिजली की व्यवस्था है वहां भी लोग प्लॉट और घर की खरीदारी जमकर कर रहे हैं। जिन इलाकों में भविष्य की संभावनाएं दिख रही है उन्हें इलाकों में जमकर लोग निवेश कर रहे हैं। गुरुग्राम के कई सेक्टर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।रियल एस्टेट से जुड़े जानकारों का कहना है कि यहां चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और नई आवासीय योजनाओं ने बाजार को नई दिशा दी है। यही वजह है कि लोग बड़े पैमाने पर यहां प्लॉट खरीद रहे हैं क्योंकि यहां भविष्य की संभावनाएं दिख रही है।

द्वारका एक्सप्रेसवे समेत कई सेक्टरों में बढ़ी हलचल, बड़े प्रोजेक्ट्स ने बदली तस्वीर

गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे, सेक्टर-79, सेक्टर-89, सेक्टर-92, सेक्टर-99, सेक्टर-106, सेक्टर-49 और सेक्टर-63ए जैसे क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से आवासीय गतिविधियां तेज हुई हैं। इन इलाकों में कई लगातार परियोजनाएं लॉन्च हो रही है और डेवलपर से यहां पैसे भी खूब लग रहे हैं यही वजह है कि यहां बड़े पैमाने पर लोग जमीन खरीद रहे हैं। यहां पर बेहतर सड़क नेटवर्क ऑफिस हब और स्कूल अस्पताल अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। भविष्य के मजबूत विकल्प को देखते हुए लोग इस एरिया में खूब निवेश कर रहे हैं।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा भी दौड़ में

एनसीआर का रियल एस्टेट बाजार अब केवल गुरुग्राम तक सीमित नहीं है बल्कि नोएडा के कई प्रीमियम सेक्टर का भी जबरदस्त विकास देखने को मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भी अब बजट का घर मिल रहा है और यहां भी कई सुविधाएं उपलब्ध है जिसके कारण यहां भी लोग जमकर पैसा लगा रहे हैं।

निवेश से पहले जल्दबाजी नहीं, सही जांच से ही मिलेगा बेहतर रिटर्न

रियल एस्टेट विशेषज्ञों का कहना है कि प्रॉपर्टी खरीदना लंबे समय का वित्तीय फैसला होता है, इसलिए हर पहलू की जांच जरूरी है। किसी भी प्रोजेक्ट में पैसा लगाने से पहले RERA पंजीकरण, सभी कानूनी मंजूरियां, पजेशन की समयसीमा, भुगतान की शर्तें और आसपास विकसित हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी जरूर लें। आपके निवेश से पहले कुछ बातों के बारे में जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए ऐसा ना हो कि बाद में आपका पैसा फस जाए।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now