रेवाड़ी( Best24News) जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने मंगलवार को नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के चलते डीटीपी ने कई निर्माण कार्यों को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया। विभाग की इस कार्रवाई ने मकान मालिको में हडंकप मच गया। लेकिन पुलिस बल के चलते वे कुछ बोल नहीं पाए।
तीन एकड में चला बुल्डोजर: बता दे कि बार चेतावनी क बावजूद अवेध निर्माण जारी था। राजस्व संपदा जाटूवास में रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर करीब तीन एकड़ क्षेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। मौकके पर पहुंची टीम ने अवैध कॉलोनी पर बनाए जा निमार्ण पर बुलडोजर चलाय दिया। मौके पर बनाए गए तीन डीपीसी और प्रारंभिक स्तर पर तैयार किए गए कच्चे रोड नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ दिया गया।
अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया:इसी क्रम दूसरी ओर संबंधित कॉलोनी बिना किसी वैध अनुमति के विकसित की जा रही थी। डीटीपी विभाग की टीम ने राजस्व संपदा लालपुर क्षेत्र में भी कार्रवाई करते हुए करीब दो एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को निशाना बनाया। यहां भी बिना मंजूरी प्लॉटिंग की जा रही थी। विभाग ने मौके पर तैयार किए गए कच्चे रास्तों और अन्य अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मोजूदगी में चला बुल्डोजर: कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें। उन्होंने लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि कई प्रॉपर्टी डीलर लोगों को गुमराह कर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट बेच देते हैं, जिसके बाद विभागीय कार्रवाई होने पर खरीदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि कोई भी प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी जानकारी अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। क्योंकि जो कालोनी अवैध उन पर विभाग कभी भी बुल्डोजर चला सकता है।




























