google-site-verification=tCHMjoNaCh-s0LhMfvxWhQaHY6KW8yvJTKLKR2PdqUU Railway New Rules: रेलवे में बदल दिया ये जरूरी नियम, अब छोटी सी गलती पहुंचा देगी जेल | Best24News
रविवार, 1 नवम्बर 2026

Railway New Rules: रेलवे में बदल दिया ये जरूरी नियम, अब छोटी सी गलती पहुंचा देगी जेल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Railway New Rules: इंडियन रेलवे के द्वारा समय-समय पर नए नियम लागू किए जाते हैं ताकि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी किया जा सके। अब रेलवे के द्वारा टिकट व्यवस्था को लेकर…


रेलवे में बदल दिया ये जरूरी नियम, अब छोटी सी गलती पहुंचा देगी जेल
रेलवे में बदल दिया ये जरूरी नियम, अब छोटी सी गलती पहुंचा देगी जेल
Google News Follow us on Google

Railway New Rules: इंडियन रेलवे के द्वारा समय-समय पर नए नियम लागू किए जाते हैं ताकि यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी किया जा सके। अब रेलवे के द्वारा टिकट व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है जिसे 1 जून 2026 से लागू भी कर दिया गया है।

Advertisement

अनावश्यक भीड़ खत्म करने के लिए रेलवे ने बड़ा नियम बदला है। अब अगर कोई जनरल टिकट लेकर AC या फिर स्लीपर में चढ़ जाता है तो उसे परेशानी हो सकती है। अब नियम पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है।

वेटिंग टिकट पर नहीं मिलेगा स्लीपर और एसी कोच में सफर

रेलवे के नए नियम के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के पास वेटिंग या जनरल टिकट है तो वह किसी भी कंडीशन में AC या फिर स्लीपर बोगी में नहीं चढ़ सकता है। अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए ही रेलवे ने यह कदम उठाया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना (Railway New Rules)

रेलवे ने फैसला लिया है कि यदि कोई नियम तोड़ता है तो उसके ऊपर पहले से अधिक जुर्माना लगाया जाएगा और कुछ कंडीशन में जेल का प्रावधान भी रखा गया है ऐसे में आप भूलकर भी यह गलती नहीं करें।

कई बार ऐसा देखा जाता था कि लोग वेटिंग टिकट लेकर AC या फिर स्लीपर में चढ़ जाते थे और ऐसे में विवाद बढ़ता था। बोगी में भीड़ भी बढ़ जाती थी और जिनके पास कंफर्म टिकट था उन्हें परेशानी होती थी इसलिए रेलवे ने नया और सख्त नियम बना दिया है।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

TTE को मिले अतिरिक्त अधिकार

नए प्रावधानों के तहत टिकट निरीक्षक (TTE) को अधिक अधिकार दिए गए हैं। यदि कोई यात्री नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो टीटीई आवश्यक कार्रवाई कर सकता है। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को उनकी सीट और यात्रा सुविधा बिना किसी परेशानी के मिल सके।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp