शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Breaking News: रेवाड़ी की ताजा खबरें, पढे एक क्लिक पर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Breaking News: रविवार को रेवाड़ी में कई जगह हादसे हो गए। एक बार फिर रविवार का दिन शुभ नहीं रहा। कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे 352-D और अन्य प्रमुख मार्गों पर घने…


Breaking News: रविवार को रेवाड़ी में कई जगह हादसे हो गए। एक बार फिर रविवार का दिन शुभ नहीं रहा।

Advertisement

कोहरे का कहर: नेशनल हाईवे 352-D और अन्य प्रमुख मार्गों पर घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हुए हैं। कई वाहन और बसें आपस में टकराई हैं, जिसमें कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

धारूहेड़ा में आत्महत्या: धारूहेड़ा की नीलगिरी कॉलोनी में एक 22 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी (पुनीत लोधी) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि उसने अपनी मां को खाना बनाने के लिए रसोई में भेजा और पीछे से यह कदम उठा लिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सड़क हादसा: रेवाड़ी में सड़क पार करते समय एक राजमिस्त्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वह राज्स्थान के करोली का रहने वाला था।

साइबर धोखाधड़ी: कपड़ों के व्यापार का झांसा देकर 80 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

चर्चा का विषय: रेवाड़ी मार्केट कमेटी उपप्रधान के पद से दीपक मंगला की छुटटी कर दी गई है। नियुक्ति के बाद से ही दीपक मंगला का विरोध हो रहा था। अब सरकार ने उनकी जगह नवल किशोर गुप्ता को रेवाड़ी मार्केट कमेटी का उपप्रधान नियुक्त किया है। बिना शपथ के दीपक मंगला की छुट्‌टी अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

एक्स को लेकर बडी अपडेट: रेवाड़ी जिले के माजरा में बन रहे हरियाणा के पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मार्च 2026 के अंत तक ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी।

रेलवे सुविधा: रेलवे ने छोटे व्यापारियों के लिए पार्सल लोडिंग और ई-नीलामी की शर्तों में ढील दी है, जिससे उन्हें राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp