सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Breaking News: भारत ओर पाक के बीच गोलीबारी: अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात, भारत पाक को लेकर क्या बोले ट्रंप

Written by: Best24News

Published:

Breaking News: भारत ओर पाक के बीच गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इस हमले…


Breaking News: भारत ओर पाक के बीच गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों में 550 से ज्यादा ड्रोन दागे थे। इस हमले को भारतीय आर्मी ने नाकाम कर दिया।

Advertisement

भारत ने शुक्रवार रात पाकिस्तानी हमले का जवाब उसके 8 मिलिट्री ठिकानों पर हमला भी कर लिया है। इनमें पाकिस्तानी एयरबेस, हथियार डिपो शामिल हैं। बता दे फिलहाल हमला दोनो ओर जारी है।

रक्षा मंत्रालय और विदेश मंत्रालय की शनिवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने यह जानकारी दी। इससे पहले BSF ने वीडियो जारी कर कहा कि पाकिस्तान के सियालकोट में लूनी में आतंकी लॉन्चपैड तबाह कर दिया गया है। हालाकि हमला पाकिस्तान की ओर से अभी भी जारी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

राजस्थान मे इस जिले के स्कूल बंद: भारत ओर पाक के बीच गोलीबारी जारी है। राजस्थान के नागौर जिले में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। जिलाधिकारी अरुण कुमार पुरोहित ने भारत-पाक तनाव के हालात का हवाला देते हुए सुरक्षा के लिहाज से निर्णय लिया हैं

पांच की मौत: बता दे कि पाकिस्तान ने शनिवार सुबह फिर जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात की सीमा पर हमला कर दिया। इस आंतकी हमले के चलते राजौरी के प्रशासनिक अफसर समेत 5 लोगों की गोलाबारी में मौत हो गई। जम्मू शहर में भी हवाई हमला जारी है। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

गोलीबारी में हिमाचल का जवान शहीद: बता दे रात को हुई पाकिस्तान की ओर से जारी गोलाबारी में एक सूबेदार मेजर शहीद हो गए। वे हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के शाहपुर के रहने वाले थें बता दे कि पवन कुमार शुक्रवार रात को गोलीबारी से घायल हुए थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से की बात: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर से शनिवार को बात की। विदेश मंत्री रुबियो ने दोनों पक्षों को तनाव कम करने और गलतफहमी से बचने के लिए बातचीत का रास्ता निकालने की अपील की।Breaking News

क्या बोले ट्रंप: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमारा मानना है कि ये दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते आए हैं। लेकिन दोनों देशों के नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में कमी आए ये युद्ध रोका जाए।Breaking News

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp