शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी नाले में मिला शव, नहीं हुई पहचान, ठंड से मौत की आशंका

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसाना में पॉलिटेक्निक (Rewari News) कालेज के पास रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पानी…


रेवाड़ी नाले में मिला शव, नहीं हुई पहचान
रेवाड़ी नाले में मिला शव, नहीं हुई पहचान
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव लिसाना में पॉलिटेक्निक (Rewari News) कालेज के पास रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेवाड़ी सदर थाना पुलिस एसएफएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

Advertisement

नाले में गिरने से मौत: रेवाड़ी सदर थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं मिली है और घटनास्थल से कोई आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद नहीं हुई है। शव के पास शराब की खाली बोतल मिलने के आधार पर नशे की हालत में नाले में गिरने की आशंका को बल मिल रहा है।Haryana News

पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने रात के (Rewari crime News) समय शराब का सेवन किया होगा और नशे की हालत में चलते समय संतुलन बिगड़ने से नाले में गिर गया हो । इतना ही रात के समय ठंड अधिक होने के कारण नाले में पड़े रहने से उसकी मौत ठंड लगने से होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

नहीं हुई पहचान: फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक के शरीर नीले (Today Rewari News) कपडे है। मृतक उम्र करीब 52 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांवों में भी पुलिस द्वारा पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन शिनाख्त नही हो पाई।

पास मिली खाली शराब की बोतल: पुलिस ने बातया कि शव के पास एक खाली शराब की बोतल भी पड़ी मिली, जिससे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नहीं बल्कि दुर्घटनावश मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार की चोट या मारपीट के निशान नहीं पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp