गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Big Accident in Rewari: हरियाणा में कांवड़िए की मौत से पसरा मातम, बुझ गया घर का चिराग

Written by: सुनील चौहान

Published:

Big Accident in Rewari: सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेवाड़ी में पटौदी रोड पर गांव चिल्हड़ के समीप मंगलवार देर…


Big Accident in Rewari There is mourning in Haryana due to the death of a Kanwadia the light of the house got extinguished
Big Accident in Rewari There is mourning in Haryana due to the death of a Kanwadia the light of the house got extinguished
Google News Follow us on Google

Big Accident in Rewari: सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लाकर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेवाड़ी में पटौदी रोड पर गांव चिल्हड़ के समीप मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने पीछे से दो कांवड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Police  अनुसार, रेवाड़ी शहर के गोल चक्कर क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय सुरेश कुमार अपने पड़ोसी प्रदीप कुमार के साथ 13 जुलाई को हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे जब दोनों गांव चिल्हड़ के पास गुरुग्राम जिले की सीमा में पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वैगनआर ने उन्हें पीछे से कुचल दिया। इस हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पटौदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बुधवार को रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में मृतक सुरेश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

मृतक सुरेश पब्लिक हेल्थ विभाग में सीवरमैन के पद पर कार्यरत था और अपने पीछे तीन बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में शोक की लहर है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp