शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Bhiwadi: अवैध खनन पर कार्रवाई नहीं, सरकारी जमीन से मिट्टी चोरी जारी, नई कॉलोनियों में हो रहा इस्तेमाल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bhiwadi:भिवाड़ी क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले एफआईआर दर्ज होने के बावजूद खनन और मिट्टी परिवहन का…


Bhiwadi:भिवाड़ी क्षेत्र में सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब डेढ़ महीने पहले एफआईआर दर्ज होने के बावजूद खनन और मिट्टी परिवहन का काम खुलेआम जारी है।

Advertisement

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दिन-रात बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों से मिट्टी ढोई जा रही है और इसे बायपास के पास विकसित हो रही नई आवासीय सोसायटियों में डाला जा रहा है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है, जबकि जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।

बड़े स्तर पर मिट्टी :जानकारी के अनुसार काली खोली और आसपास के क्षेत्रों में बीड़ा और नगर परिषद की जमीन से बड़े स्तर पर मिट्टी उठाई जा रही है। पहले भी इस मामले में शिकायत के बाद मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन की ओर से सख्ती नहीं दिखने के कारण खनन माफिया बेखौफ होकर काम कर रहे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

हादसों का खतरा बढ़ा
यहां तक कि रास्तों को बाधित करने के लिए खुदाई कर दी गई थी, जिसे कुछ ही दिनों में फिर से ठीक कर दिया गया और परिवहन दोबारा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला:
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन की सूचना मिली है और जल्द ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं नगर परिषद और राजस्व विभाग के अधिकारी भी जांच की बात कह रहे हैं। बावजूद इसके जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं और मिट्टी की चोरी लगातार जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर जिम्मेदार विभाग कब सख्त कदम उठाएंगे और सरकारी संपत्ति को नुकसान से बचाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp