शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari:कोसली के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari : कोसली। खंड नाहड़ के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से…


Kurukshetra: Haryana Roadways Bus Sinks into Soft Soil Near Under-Construction Culvert, 30 Passengers Safe
Kurukshetra: Haryana Roadways Bus Sinks into Soft Soil Near Under-Construction Culvert, 30 Passengers Safe
Google News Follow us on Google

Rewari : कोसली। खंड नाहड़ के गांव लिलोड़ से गुरुग्राम के लिए हरियाणा रोडवेज की सीधी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से ग्रामीण इस सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस बस सेवा के शुरू होने से यात्रियों को अब बिना किसी बदलाव के सीधे गुरुग्राम पहुंचने में आसानी होगी, जिससे खासकर नौकरीपेशा और विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

Advertisement

जानिए क्या रहेगा समय:
यह बस सुबह 6 बजे गांव लिलोड़ से रवाना होकर सुथाना, कोसली, मलोश्यावास, बेरहामपुर और पटोदी होते हुए गुरुग्राम पहुंचेगी। वहीं वापसी में यह बस गुरुग्राम से शाम 3 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और निर्धारित रूट से होते हुए करीब शाम 6 बजे लिलोड़ पहुंचेगी। पहले जहां लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए कई बार बस बदलनी पड़ती थी, वहीं अब सीधी सेवा से उनका समय और किराया दोनों बचेगा।

लंबे समय से ग्रामीणों की मांग के बाद मिली सुविधा

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ग्रामीणों ने इस सुविधा को लेकर खुशी जताई है और सरकार व रोडवेज विभाग का आभार व्यक्त किया है। बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने में स्थानीय लोगों का भी सहयोग रहा, जिसमें रामचंद्र दहिया, सरपंच श्यामलू राम, कृष्ण चंद, जगपाल, सत्यप्रकाश और दयाकिशन समेत अन्य ग्रामीणों ने अहम भूमिका निभाई। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस बस सेवा से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि गांव और शहर के बीच संपर्क भी मजबूत होगा।

कई सालों से उठाई जा रही थी मांग: बता दें की सीधी बस सेवा के लिए पिछले कई सालों से प्रशासन के सामने यह मांग उठाई जा रही थी ।यह मुद्दा विधायक की ओर से भी कई बार उठाया गया था। इसी को लेकर अब हरियाणा रोडवेज की ओर से यह सीधी बस सेवा शुरू की गई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp