गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

भिवाड़ी चेयरमैन चुनाव : जानिए भाजपा व कांग्रेस ने कौन उतारे मैदान में ?

Written by: Harsh Rajput

Published:

Best24News : भिवाड़ी में चेमरमैन पद की दावेदारी चरम सीमा पर है। भिवाड़ी चेयरमैन चुनाव के लिए चुनाव 21 सितंबर, 2026 को होने हैं, जबकि डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरपर्सन और म्युनिसिपल वाइस-प्रेसिडेंट…


Bhiwadi
भिवाड़ी बनेगा काउंटर मैग्नेट सिटी, डीपीआर तैयार
Google News Follow us on Google

Best24News : भिवाड़ी में चेमरमैन पद की दावेदारी चरम सीमा पर है। भिवाड़ी चेयरमैन चुनाव के लिए चुनाव 21 सितंबर, 2026 को होने हैं, जबकि डिप्टी मेयर, डिप्टी चेयरपर्सन और म्युनिसिपल वाइस-प्रेसिडेंट चुनने के लिए चुनाव 22 सितंबर, 2026 को होने हैं। भाजपा को पहले ही 30 वार्डो में जीती है ऐसे में केवल ओर पार्षद मिलने वह आसानी से चेयरमैन बना सकती है।

Advertisement

  किया नामांकन: भिवाड़ी में चेयरमैन पद के लिए गगन तंवर ने कांग्रेस (Congress)  से  नामांकन किया है। जबकि भाजपा (BJP)  से गुंजन खटाना ताल ठोकी है। अब देखना यह है विजेता पार्षद किस ओर जाते है। हालांकि सर्वे के चलते भाजपा की जीत तय बता रहे है।

जानिए किन पार्टी को मिली सीटे: बता दे कि भिवाड़ी नगर परिषद चुनाव 2026 का अंतिम परिणाम जारी किया गया था। भाजपा की ओर 30 वार्ड जीते, निर्दलीय 21 वार्ड जीते, कांग्रेस ने 9 वार्ड जीते थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची

आंकड़े क्या कहते हैं

सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के 30 पार्षद हैं — बहुमत (31) से 1 कम। 20 निर्दलीय पार्षद जीते हैं, इसलिए भाजपा को कम से कम 1 निर्दलीयों या दूसरे दलों का साथ चाहिए; कांग्रेस को 31 तक पहुँचने के लिए 22 और चाहिए। साफ जा​हिर भाजपा अपना चेयरमैन बनाने कामयाब हो जाएगी।

जानिए कब हुए थे चुनाव: बता दे राजस्थान में दो फेज़ में हुए चुनाव हुए थे। कुल 309 म्युनिसिपल बॉडीज़ के लिए वोटिंग हुई, जिसमें 10 म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (नगर निगम), 51 म्युनिसिपल काउंसिल (नगर परिषद) और 248 म्युनिसिपैलिटी (नगर पालिका) शामिल थीं। हालांकि चुनाव के लिए गजट नोटिफिकेशन 27 अगस्त, 2026 (गुरुवार) को जारी किया गया था,। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 1 सितंबर, 2026 (मंगलवार) को हुई थी और 3 सितंबर, 2026 (गुरुवार) को नाम वापस लेने की आखिरी तारीख थी।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 32.55 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

14 सितंबर को हुई थी मतगणना: 309 म्युनिसिपल बॉडीज़ में से 162 के लिए पहले फेज़ में वोटिंग हुई थी। 9 सितंबर, 2026 को चुनाव हुए तथा दूसरे फेज़ में बाकी 147 बॉडीज़ के लिए 11 सितंबर, 2026 को वोट डाले गए थे। वोटों की गिनती और चुनाव के नतीजे 14 सितंबर, 2026 आए थें

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp