शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026

भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घंटे में भी नहीं आई काबू 

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में फैक्ट्री के बड़े हिस्से तक फैल गईं।


भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घंटे में भी नहीं आई काबू 
भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घंटे में भी नहीं आई काबू 
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी (Best24News) औद्योगिक क्षेत्र के ई-133 में स्थित DEIEM INDIA PVT. LTD. की जूता फैक्ट्री में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के अंदर और बाहर से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग तेजी से फैलने की आशंका के चलते अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। करीब 10 घंटे में आग पर काबू पाया।

 

भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार देर रात एक जूता फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में फैक्ट्री के बड़े हिस्से तक फैल गईं। देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता धुआं और लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री में जूता निर्माण से जुड़ी सामग्री और अन्य सामान रखा होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी। इसके चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फैक्ट्री परिसर से लगातार घना धुआं निकलता रहा।

ये भी पढ़ें:BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची

आसपास की फैक्ट्रियों तक आग फैलने का खतरा

घटना के बाद आसपास की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कर्मचारियों में भी दहशत फैल गई। सुरक्षा को देखते हुए लोगों को घटनास्थल से दूर रखा गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए रखी। दमकल कर्मियों ने आग को आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने के लिए विशेष सावधानी बरती। औद्योगिक क्षेत्र में बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां होने के कारण आग के दूसरी इकाइयों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था।

लाखों का नुकसान: दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा। शुरुआती तौर पर फैक्ट्री में रखा सामान और मशीनरी आग की चपेट में आने की आशंका है। हालांकि, आग से कितने का आर्थिक नुकसान हुआ है, इसका अभी आकलन नहीं किया गया है।फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच के बाद ही आग की वजह सामने आने की संभावना है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीमें घटना की जांच कर रही हैं। फैक्ट्री प्रबंधन से भी आग लगने के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 32.55 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

 

भिवाड़ी का औद्योगिक क्षेत्र बड़ी संख्या में फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों के कारण बेहद व्यस्त माना जाता है। ऐसे में किसी एक इकाई में आग लगने पर आसपास की फैक्ट्रियों तक इसके फैलने का खतरा रहता है। इस घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों में अग्निशमन व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। फिलहाल दमकल की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने और किसी बड़े खतरे को टालने में जुटी हैं।

 

ये भी पढ़ें:आगरा में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 7 अवार्ड

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp