गुरूवार, 15 अक्टूबर 2026

BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी स्थित BDI सनशाइन सिटी सोसाइटी (BDI Sunshine City Bhiwadi ) में लिफ्ट के खराब रखरखाव के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा। सोसाइटी के टावर…


BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची
BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी (Best24News): औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी स्थित BDI सनशाइन सिटी सोसाइटी (BDI Sunshine City Bhiwadi ) में लिफ्ट के खराब रखरखाव के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा होते-होते बचा। सोसाइटी के टावर (Sapphire Tower) में 9वीं मंजिल से अचानक लिफ्ट नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार हो रही इन घटनाओं से सोसाइटी के निवासियों में बिल्डर और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।

Advertisement

BDI Sunshine City Bhiwadi 9वीं मंजिल से नीचे गिरी लिफ्ट

RWA के प्रधान के अनुसार सनशाइन सिटी में लिफ्ट गिरना या फंसना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले भी कई बार जानलेवा स्थितियां उत्पन्न हो चुकी हैं। टावर में ही पूर्व में 5वीं मंजिल पर लिफ्ट बंद होने से 8 से 10 लोग (जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल थे) काफी देर तक फंसे रहे थे। हाल ही में सोसाइटी के एक टावर में 7वीं मंजिल से कार्गो लिफ्ट का दरवाजा नीचे आ गिरा था, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

पूर्व में हुए हादसे: निवासियों ने बताया कि 2 अक्टूबर 2025 और 19 मार्च 2026 को भी लिफ्ट अचानक नीचे गिर चुकी है। बार-बार शिकायतों के बावजूद मेंटेनेंस में कोई सुधार नहीं किया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 32.55 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

बीडा (BIDA) अधिकारियों को ज्ञापन: सोसाइटी के निवासियों और आरडब्ल्यूए (RWA) प्रतिनिधियों का आरोप है कि लिफ्टों के घटिया और खराब रखरखाव (Poor Maintenance) तथा सोसाइटी के विधिवत हैंडओवर की मांगों को लेकर बीडा (BIDA) कार्यालय के सक्षम अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।

राम भरोसे है सेवा: किसी भी आपातकालीन स्थिति (Emergency) से निपटने के लिए मौके पर कोई लिफ्ट ऑपरेटर या टेक्निकल स्टाफ मौजूद नहीं रहता है।आए दिन हो रहे हादसों के कारण निवासियों और बच्चों में हर समय किसी अनहोनी का डर बना रहता है। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सभी लिफ्टों की तकनीकी जांच (Audit) कराकर उन्हें ठीक नहीं किया गया और जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घंटे में भी नहीं आई काबू 

 

40 मिनट थमे रहे महिला ओर बच्चे: लिफ्ट के गिरने से करीब 40 मिनट पर महिलाएं व बच्चे फसे रहे। इस सोसायटी में लिफ्ट गिरने के पिछले एक साल में 5 से ज्यादा मामले हो चुके है। आमल यहां तक बार बार शिकायत देने व हादसो के बावजूद बिल्डर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

ये भी पढ़ें:आगरा में धारूहेड़ा के खिलाड़ियों ने कराटे में जीते 7 अवार्ड

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp