शनिवार, 7 नवम्बर 2026

भिवाड़ी में दौडेगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां जाने रूट ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी: औद्योगिक कस्बा भिवाड़ी के दिन अब बदलने वाले है। लंबे समय से इंतजार कर रहे ​भिवाड़ी के लोगो को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। पहले चरण में यहां पर…


Electric-Buses
भिवाड़ी में दौडेगी इलेक्ट्रिक बसें, यहां जाने रूट
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी: औद्योगिक कस्बा भिवाड़ी के दिन अब बदलने वाले है। लंबे समय से इंतजार कर रहे ​भिवाड़ी के लोगो को जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली है। पहले चरण में यहां पर 15 बसे चलाई जाएगी। जिनके लिए रूट भी तय कर दिया गया है। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरपीसीबी) की ओर से भिवाड़ी को एक योजना तैयार की है जिसके चलते 15 इलेक्ट्रिक बसें (ई-बस) भिवाडी को दी जाएगी

Advertisement

 

बता दे कि भिव़ाड़ी की इस ​महत्वाकांक्षी योजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा।दे इस परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनेगा बल्कि औद्योगिक शहर में प्रदूषण के स्तर को कम होगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो ये परियोजना को दिसंबर 2026 तक बसों के संचालन कर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:BDI Sunshine City Bhiwadi : 9वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, 4 बच्चे और 5 महिलाओं की जान बची

 

जानिए कहां कहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

इस परियोंजन को सिरे चढाने के लिए काम जोरो पर चल रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) और नगर परिषद मिलकर इस परियोजना को सिरे चढाया जाएगा। बत दे इन 15 बसों के भिवाडी में मुख्य रूप से शहर में दो बड़े ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे। इसके बाद इन बसो की संख्या बढाने के साथ चार्जिंग स्टेशन भी बढाए जाएंगें।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी बस स्टैंड की बदलेगी तस्वीर, 32.55 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल

भिवाड़ी में पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए लगभग 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना को मंजूरी दी गई है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जाएगा। पहले चरण में 15 बसे चलाई जाएंगी। प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों, आंतरिक मार्गों और मुख्य संपर्क मार्गों को जोड़ते हुए रूट चार्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें बसें शुरू होने से पहले अंतिम रूप दिया जाएगा।

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को परिवहन व्यवस्था में बड़ी राहत मिलने जा रही है। सरकार ने क्षेत्र में 50 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की स्वीकृति दे दी है। इससे रोजाना आने-जाने वाले हजारों कामगारों को सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक जाम व प्रदूषण में कमी आएगी। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से औद्योगिक क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 10 घंटे में भी नहीं आई काबू 

जानिए क्या रहेगा बस का रूट

ई-बस सेवा को औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों से जोड़ने के लिए शहर में 16 प्रमुख स्थानों पर आधुनिक बस स्टॉप बनाए जाएंगे. इनमें अलवर बाइपास रोड, मंशा चौक, अजंता चौक, बाबा मोहनराम मंदिर, नीलम चौक, भिवाड़ी मोड़, यूआईटी फेज थर्ड थाना, ईएसआईसी अस्पताल, पुराना डीटीओ कार्यालय, हेतराम चौक, रीको चौक, फूलबाग चौक, बैरियर चौक, चैम्पियन चौक, परशुराम चौक और भिवाड़ी टोल रहेगा। बता दे प्रशासन की ओर से इन रूट के आस पास आसपास ही चार्जिंग सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

बता दे कि चार्जिंग स्टेशनों के लिए उपयुक्त जमीन चिन्हित करने का काम तेजी से चल रहा है और जुलाई 2026 के अंत तक जमीन चयन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद है ये परियोजना​ भिवाडी के लिए बडी लाभदायक होगी।

मुकेश कुमार, नगर परिषद आयुक्त

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp