संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को संगठन उतरेंगे सडकों पर

On: August 7, 2026 11:32 AM
Follow Us:
संयुक्त किसान मोर्चा

Breaking News (Best24News) रेवाड़ी में अपनी मांगो का लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को किसान और मजदूर संगठन विरोध प्रदर्शन करेंगें। बता दे कि केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ को लेकर ये प्रदर्शन किया जाएगा। संगठनो का आरोप है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इसको किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगें।

आयोजकों के अनुसार सुबह 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में किसान और मजदूर एकत्रित होंगे। इसके बाद सचिवालय तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । बता दे कि 10 अगस्त को प्रस्तावित आंदोलन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन सहित कई संगठन भाग लेंगे।

उनका कहना है स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने की मांग की जा रही है । कार्यक्रम को केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी के नेता राजेंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे। उनका कहना है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। साथ ही कृषि लागत, खाद, बीज और अन्य आवश्यक संसाधनों के दाम बढ़ने से किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने नए बिजली कानून और बीज कानून का विरोध करते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने की मांग दोहराई। किसान नेताओं पृथ्वी सिंह, रामकुमार निमोठ, रामकिशन महलावत और अभय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें