शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

BDI Sunshine City Bhiwadi: टावर की 5वीं मंजिल पर अचानक लिफ्ट बंद, 10 लोग फंसें

Written by: सुनील चौहान

Published:

भिवाड़ी (Best24News): सोसायटी में बहु मंजिला इमारतों में सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट देख रेख के अभाव में लोगों के गले की फांस बनी हुई है। औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित BDI…


भिवाड़ी (Best24News): सोसायटी में बहु मंजिला इमारतों में सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट देख रेख के अभाव में लोगों के गले की फांस बनी हुई है। औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित BDI सनशाइन सिटी (BDI Sunshine City Bhiwadi ) सोसाइटी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा होने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

औद्योगिक कस्बे भिवाड़ी स्थित बीडीआई सनशाइन सिटी (BDI Sunshine City) सोसाइटी में शनिवार को मेंटेनेंस विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सोसाइटी के सफायर टावर (Sapphire Tower) की 5वीं मंजिल पर अचानक लिफ्ट बंद हो जाने से करीब 8 से 10 लोग लिफ्ट के भीतर ही फंस गए। फंसे हुए लोगों में महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल थे, जो करीब 40 से 45 मिनट तक लिफ्ट के अंदर घुटते माहौल में फंसे रहे और मदद की गुहार लगाते रहे।

2 अगस्त को भी गिरी लिफ्ट: BDI Sunshine City Bhiwadi आरडब्लयूए के प्रधान राकेश ने बताया इससे पहले 2 अगस्त को भी तीसरी मंजिल से लिफ्ट गिरी थी। सबसे बडी बात यह है बार बार हो रहे हादसे के बाजवूद प्रशासन पर बिल्डर पर कोई कार्रवाई नही कर रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

मची चीख पुकार? मचा हडंकप: बता दे जैसे लिफ्ट गिरी तो अफरा तफरी मच गई। क्योंकि लिफ्ट में कई लोग सवार थे। बताया जा रहा है यह कोई पहली बार नही हुआ है। बिल्डर की लापरवाही से पहले दो बार ऐसे कांड हो चुके है। रविार को अचानक हुए इस हादसे के बाद सोसाइटी परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

लिफ्ट का दरवाजा तोड़कर लोगों को निकाला बाहर

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के टावरों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लिफ्ट के अंदर फंसे लोग बदहवास हालत में मदद की गुहार लगा रहे थे। निवासियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और काफी कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट के दरवाजे को तोड़कर अंदर फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें और झटका आया है, जिनकी स्थिति और इलाज की जानकारी जुटाई जा रही है। लिफ्ट किस वजह से अचानक नीचे गिरी, इसके कारणों की जांच की जा रही है।

जानिए क्यों हुआ हादसा

बिल्डर और मेंटेनेंस टीम की लापरवाही के कारण लिफ्ट का सही रखरखाव (Maintenance) नहीं किया जा रहा है। आए दिन लिफ्ट अटकने या खराब होने की शिकायतें मिलती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं किया जाता। इस बड़े हादसे ने सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था और बिल्डर दावों की पोल खोलकर रख दी है। निवासियों ने स्थानीय प्रशासन और BIDA अधिकारियों से मांग की है कि लिफ्ट मेंटेनेंस की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदार बिल्डर व एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp