वर्क फ्रॉम होम ठगी: धारूहेड़ा में ठगी करने वाला राजस्थान के बाडमेर में दबोचा

On: September 19, 2026 6:20 PM
Follow Us:
वर्क फ्रॉम होम ठगी: धारूहेड़ा में ठगी करने वाला राजस्थान के बाडमेर में दबोचा
वर्क फ्रॉम होम ठगी: धारूहेड़ा में ठगी करने वाला राजस्थान के बाडमेर में दबोचा

धारूहेड़ा: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम ठगी  करने वाला राजस्थान के बाडमेर में दबोचा  के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव सउओ की ढाणी निवासी और वर्तमान में मोहल्ला अंबेडकर कॉलोनी में किराए पर रहने वाले मनोज उर्फ मानाराम के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

13 जनवरी को आया था मैसेज: जांच के अनुसार, 18 जनवरी को धारूहेड़ा के सेक्टर-4ए निवासी अमरजीत ने शिकायत दी थी कि 13 जनवरी को उसके मोबाइल पर वर्क फ्रॉम होम से पैसे कमाने का मैसेज आया था। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर उसने रजिस्ट्रेशन कराया, जिसके बाद उसे 66 रुपये मिले। इसके बाद ऐप के माध्यम से उसने 100 रुपये जमा किए और उसे 230 रुपये वापस मिले। अधिक टास्क करने के नाम पर उससे 900 रुपये जमा कराए गए और टास्क पूरा करने पर 2036 रुपये मिलने के बाद वह ठगों के जाल में फंसता चला गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए शिकायतकर्ता से कुल 2,02,365 रुपये जमा करा लिए। पैसे निकालने का प्रयास करने पर उससे और रकम जमा कराने के लिए कहा गया, जिसके बाद उसे ठगी का पता चला। शिकायत पर साइबर थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जानिए कैसे चढा हत्थे: जांच में सामने आया कि ठगी की रकम के लिए उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के जमुना बाजार बरगदहा निवासी राजू अली का बैंक खाता भी इस्तेमाल किया गया था। पुलिस राजू अली को मुंबई से तथा उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के अकबरपुर निवासी एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस ने मामले में मनोज उर्फ मानाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 90,600 रुपये जमा हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now