मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

मांगों को लेकर बैंक कर्मी रहे हडताल पर, जानिए अब कब होगी STRIKE

Written by: हर्ष चौहान

Published:

STRIKE:  बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को रेवाड़ी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।…


यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को रेवाड़ी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को रेवाड़ी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया।
Google News Follow us on Google

STRIKE:  बैंकिंग क्षेत्र की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को रेवाड़ी सरकारी बैंकों के अधिकारी और कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। करीब 200 सरकारी बैंक शाखाओं के 500 से अधिक कर्मचारी महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए और धरना दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों में प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

Advertisement

 

जानिए क्या है इनकी मांगें: बता दे कि नेताओं के अनुसार बैंकिंग समय में प्रतिदिन 40 मिनट बढ़ाने पर भी सहमति बनी थी, ताकि शनिवार की छुट्टी से ग्राहकों को उपलब्ध कुल बैंकिंग समय प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कई सरकारी कार्यालयों और अन्य संस्थानों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह पहले से लागू है। वहीं बैंक कर्मचारी अवकाश के दिनों में भी एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई समेत डिजिटल माध्यमों से ग्राहकों को सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद बैंककर्मियों की मांग लंबित है। यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल में शामिल कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन त्याग कर मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

28 से 30 सिंतबर को फिर हडताल पर: यूएफबीयू ने मांगों पर समाधान नहीं होने की स्थिति में 28, 29 और 30 सितंबर को फिर अखिल भारतीय हड़ताल तथा 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है। पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की अखिल भारतीय हड़ताल का असर शहर में भी दिखाई दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर कर्मचारियों ने महाराणा प्रताप चौक के पास प्रदर्शन कर सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के खिलाफ रोष जताया। हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज ठप रहा, जिससे जरूरी काम से बैंक पहुंचे ग्राहकों को परेशानी हुई।

यूनियन नेताओं एसबीआई से महेश यादव, विनोद कुमार, अविनाश यादव व बबरुभान शर्मा, पीएनबी से सतीश बाटला, सीपी यादव व विवेक यादव, बैंक ऑफ बड़ौदा से लोकेश, केनरा बैंक से लोकेश तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से शीतल यादव ने कहा कि मार्च 2024 में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर आईबीए और बैंक यूनियनों के बीच समझौता हुआ था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp