बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू: नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने किया शुभारंभ

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप (Inter-College Kho-Kho Championship) का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि…

राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू: नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने किया शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप शुरू: नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने किया शुभारंभ
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो चैंपियनशिप (Inter-College Kho-Kho Championship) का भव्य आगाज हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं धारूहेड़ा नगर पालिका के  उपचेयरमैन  अमन राव जेलदार ने विधिवत रिबन काटकर किया।

Advertisement
धारूहेड़ा: खरखड़ा महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन की आगुंतको को स्वागत करते हुए
धारूहेड़ा: खरखड़ा महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन की आगुंतको को स्वागत करते हुए

कॉलेज परिसर में पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नपा उपचेयरमैन अमन राव जेलदार ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और परस्पर टीम भावना को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।”

महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दयावती ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद विद्यार्थियों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। खेल निदेशक डॉ. हरि प्रकाश ने सभी प्रतिभागी टीमों को खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अपने कॉलेज व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम

धारूहेड़ा: खरखड़ा महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन की आगुंतको को स्वागत करते हुए
धारूहेड़ा: खरखड़ा महाविद्यालय परिसर में पहुंचने पर महाविद्यालय प्रशासन की आगुंतको को स्वागत करते हुए

प्रतियोगिता में 14 टीमें ले रही हैं हिस्सा, कल होगा समापन
खेल निदेशक ने बताया कि इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से लड़कियों की 9 और लड़कों की 5 टीमों (कुल 14 टीमें) ने हिस्सा लिया है। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप का रंगारंग समापन और पुरस्कार वितरण समारोह गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड 10 के पार्षद अमित, रामनिवास, सतेंदर, अम्न सहित कॉलेज का समस्त टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:मसानी में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित: देखें प्रथम आने वाले विजेताओं की पूरी सूची

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp