नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानिए करें अप्लाई

On: July 25, 2026 6:27 PM
Follow Us:
नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानिए करें अप्लाई

नई दिल्ली (Best24News)। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश (Class 6 Admissions) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र-छात्राएं देश भर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

जानिए कैसे करें अप्लाई

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा. नवोदय विद्यालय समिति ने अभिभावकों से अपील की है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। यहां लिंक दिया गया है जिससे आप आसानी से आवेदन कर सकते है।

यहां देखें लिंक :  : https://navodaya.gov.in/nvsgov.html

आवेदन की आखिरी तारीख

समिति द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा (JNVST 2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में वेबसाइट पर होने वाली तकनीकी परेशानी और भारी ट्रैफिक से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण (Registration) पूरा कर लें।

 

जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 (सत्र 2027-28) के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इसकी प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

जरूरी योग्यता और नियमकक्षा 5: छात्र को चालू सत्र में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 5 में पढ़ना अनिवार्य है।आयु सीमा: छात्र का जन्म 01 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
निवास: छात्र उसी जिले के नवोदय विद्यालय के लिए आवेदन कर सकता है जहाँ वह रहता है और पढ़ता है।

आवश्यक दस्तावेज

  • छात्र का फोटो और हस्ताक्षर
  • अभिभावक के हस्ताक्षर
  • प्रधानाध्यापक (Headmaster) द्वारा सत्यापित प्रमाण-पत्र जिसमें छात्र की जानकारी हो
  • आधार कार्ड या वैध निवास प्रमाण-पत्र

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट Navodaya Portal पर जाएं। होमपेज पर दिए गए कक्षा 6 एडमिशन के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।अपनी सही जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now