बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 सितंबर से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली: इन जिलों के युवा लेंगे भाग

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): थल सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) चरखी दादरी द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला के तत्वावधान…


अग्निवीर भर्ती रैली
अग्निवीर भर्ती रैली
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): थल सेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेना भर्ती कार्यालय (ARO) चरखी दादरी द्वारा मुख्यालय भर्ती क्षेत्र, अंबाला के तत्वावधान में भिवानी के भीम स्टेडियम में 2 सितंबर से 15 सितंबर तक अग्निवीर भर्ती  रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड (Admit Cards) जारी कर दिए गए हैं।

Advertisement

 

रेवाड़ी समेत 4 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, इस भर्ती रैली में हरियाणा के चार प्रमुख जिलों — रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के युवा भाग लेंगे। रैली के दौरान निम्नलिखित श्रेणियों (Trades) के लिए शारीरिक दक्षता और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएग।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
  • अग्निवीर टेक्निकल (Technical)
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (Tradesman – 8th & 10th Pass)

सुबह 4 बजे रिपोर्टिंग, क्लर्क/स्टोर कीपर भर्ती का अलग शेड्यूल

 

रिपोर्टिंग टाइम: अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दी गई तिथि के अनुसार प्रातः 4:00 बजे भीम स्टेडियम, भिवानी में अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल: इस श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन भिवानी में न होकर, 15 से 17 अक्टूबर तक राजीव गांधी स्टेडियम, अंबाला में अलग से किया जाएगा।

दलालों से सावधान रहने की सख्त हिदायत

सेना भर्ती कार्यालय ने सभी युवाओं को ताकीद की है कि वे एडमिट कार्ड में अंकित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज (Original Documents) और उनकी सत्यापित प्रतियां साथ लेकर ही रैली स्थल पर पहुंचें।

इसके साथ ही सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों (Touts/Agents) से पूरी तरह सावधान रहने की सख्त चेतावनी दी है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी, कंप्यूटरकृत और मेरिट पर आधारित है। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आएं और न ही पैसों का लेन-देन करें। भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल सेना के आधिकारिक पोर्टल और माध्यमों से ही प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

 

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp