शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Accident: हरियाणा में कोहरे का कहर: 4 की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल

Written by: सुनील चौहान

Published:

Accident: हरियाणा : पिछले दो दिन से कोहरे का कहर नहीं थम रहा है। जगह-जगह वाहनों की भिडंत में हादसे हो रहे है ।।एक बार फिर रविवार की रात को कई जगह…


Accident: हरियाणा : पिछले दो दिन से कोहरे का कहर नहीं थम रहा है। जगह-जगह वाहनों की भिडंत में हादसे हो रहे है ।।एक बार फिर रविवार की रात को कई जगह वाहनों में भिड़ंत हो जिसके चलते 4 लोगो की मौत हो गई।

Advertisement

फरीदाबाद दो की मौके पर मौत:
फरीदाबाद के सीकरी क्षेत्र के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान जयपुर निवासी संदीप के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसे की वजह घना कोहरा और तेज रफ्तार मानी जा रही है। कंटेनर सड़क किनारे खड़ा था, जो कोहरे के कारण समय पर दिखाई नहीं दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कंटेनर चालक से भी पूछताछ की जा रही गया

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

।
नूंह में आठ वाहन टकराए, दो की मौत:
नूंह जिले में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। गांव रनियाला के पास दृश्यता बेहद कम होने के चलते करीब आठ वाहन आपस में टकरा गए। हादसा सुबह लगभग आठ बजे हुआ, जब अलवर की ओर से दिल्ली की तरफ जा रहा अमरूद से लदा एक ट्रक आगे चल रहे वाहनों से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार पीछे से आ रही एक बस ने ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे ट्रक पलट गया। इसके बाद एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक हादसे में तीन से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर बहाल किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

प्रशासन ने वाहन चालकों से कोहरे के दौरान सीमित गति में वाहन चलाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp