मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

आलियावास मे गरीब खिलाड़ियों की पढ़ाई व खेल का पूरा खर्च उठाने का लिया संकल्प

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव आलियावास में आयोजित खेल मेले में कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गांव पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों और खेल समिति…


कृष्ण यादव मनेठी पहलवान का मेले में किया स्वागत
कृष्ण यादव मनेठी पहलवान का मेले में किया स्वागत
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): रेवाड़ी जिले के गांव आलियावास में आयोजित खेल मेले में कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। गांव पहुंचने पर समस्त ग्रामवासियों और खेल समिति के सदस्यों ने उनका फूल-मालाओं और पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया।कार्यक्रम के दौरान मनेठी पहलवान ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए खेल आयोजन समिति को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की।

Advertisement

महिला कबड्डी टीमों को दी 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि

महिला खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंची विभिन्न जिलों की 10 महिला कबड्डी टीमों को 1100-1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

प्रोत्साहित टीमें: मोरखी, भूड़ाना, सुडाना, कापड़ो, खेड़ी, भार (पानीपत), फरीदाबाद, सफीदों, देबन और मिर्जापुर की बेटियों की टीमें शामिल रहीं। जबकि इनके अलावा नरेश कन्हौरी और जोगिंदर फौजी को भी 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव में रेड (Raid) और कैच (Catch) के दौरान भी पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नकद पुरस्कारों से उत्साहवर्धन किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में 27 अक्टूबर को खरीद बंद

बड़ी घोषणा: गरीब बच्चों के खेल और पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएंगे पहलवान मनेठी

खेल मेले के दौरान कृष्ण यादव मनेठी पहलवान ने एक बड़ी सामाजिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र के किसी भी गरीब परिवार का बच्चा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है, तो पैसों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने संकल्प लिया कि ऐसे प्रतिभावान बच्चों की पढ़ाई और खेल से जुड़े पूरे खर्च की जिम्मेदारी वे स्वयं उठाएंगे। उनके इस संकल्प की ग्रामीणों और उपस्थित खेल प्रेमियों ने जोरदार तालियों से सराहना की।

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp