शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: बेटी होने पर परिवार ने मनाया अनोखा जश्न, देख कर हैरान रह गए लोग

Written by: Best24News

Published:

Rewari news: हरियाणा के रेवाड़ी में बेटी होने पर अनोखा जश्न मनाया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बावल के रायपुर गांव में पहली बेटी के जन्म पर परिजनों ने डीजे…


बेटी होने पर रेवाड़ी के एक परिवार ने मनाया अनोखा जश्न
बेटी होने पर रेवाड़ी के एक परिवार ने मनाया अनोखा जश्न
Google News Follow us on Google

Rewari news: हरियाणा के रेवाड़ी में बेटी होने पर अनोखा जश्न मनाया गया जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बावल के रायपुर गांव में पहली बेटी के जन्म पर परिजनों ने डीजे के साथ कुआं पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। बेटी के माता-पिता ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।

Advertisement

बच्चों के पिता नवीन कुमार ने कहा कि हर घर में एक बेटी का होना जरूरी है और बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाना चाहिए ताकि समाज का सोच बेटियों के प्रति सकारात्मक हो।

उन्होंने बताया कि पहली बेटी के जन्म की खुशी में हमने गांव रिश्तेदार और भाईचारे को आमंत्रित करके कुआं पूजन और अन्य कार्यक्रम आयोजित किया है। इस दौरान लोग डीजे पर नाच गा रहे थे और खुशी जाहिर कर रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बेटी के पिता ने कहा की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा तभी सफल होगा जब बेटियों का पालन पोषण भी बेटों के जैसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। शिक्षा खेल नौकरी और अन्य क्षेत्रों में बेटियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है ऐसे में समाज को अपना सोच बदलना होगा। बेटियों को भी बराबरी का अधिकार देना होगा।

वह पूजन कार्यक्रम के दौरान लड़की के मां ने अपने हाथ में एक पोस्ट लिया था जिसमें लिखा था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। यह पोस्ट समाज को एक सकारात्मक संदेश दे रहा था। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग परिवार की जमकर रहे हैं। रेवाड़ी का यह संदेश पूरे हरियाणा में पहुंच रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Also Read:Haryana weather news: एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ,आज रेवाड़ी गुरुग्राम सहित इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी झमाझम बारिश

कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान पूरे परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा था लोग खूब नाच रहे थे। बेटी के जन्म की ऐसी खुशी देखकर समाज में एक सकारात्मक संदेश देखने को मिलेगा।

Also Read: Rewari news : रेवाड़ी टंकी कांड पर आरती सिंह राव सख्त, बोली- रिपोर्ट आते ही होगी कड़ी कार्रवाई

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp