हरियाणा की महिलाओं के लिए अग्निवीर भर्ती, अंबाला में इस दिन होगा फिजिकल-मेडिकल

On: September 26, 2026 8:12 PM
Follow Us:
महिलाओं के लिए अग्निवीर भर्ती,

 अंबाला  (Best24News): हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली की महिला अभ्यर्थियों के लिए सेना भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।  अग्निवीर भर्ती   (Agniveer Female Military Police) भर्ती का दूसरा चरण आगामी 1 और 2 नवंबर 2026 को अंबाला कैंट स्थित खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।इस चरण में केवल वही महिला अभ्यर्थी भाग ले सकेंगी, जिन्होंने पहले चरण की कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) पास कर शॉर्टलिस्टिंग में अपनी जगह बनाई है।

फिजिकल और मेडिकल टेस्ट  होगा 

  • भर्ती निदेशक के अनुसार, खड्गा स्पोर्ट्स स्टेडियम (अंबाला कैंट) में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिविर में शॉर्टलिस्ट की गई महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) और मेडिकल जांच (Medical Examination) की जाएगी।
  • महत्वपूर्ण सूचना: यह कोई नई या ओपन भर्ती नहीं है। जिन महिला अभ्यर्थियों ने पहला चरण (लिखित परीक्षा) पास नहीं किया है या जो शॉर्टलिस्ट नहीं हुई हैं, वे सीधे स्टेडियम पहुंचकर प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकतीं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका 

  • कहाँ से मिलेगा एडमिट कार्ड: सेना की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर अपने क्रेडेंशियल्स के माध्यम से लॉगिन करके इसे डाउनलोड कर सकेंगी।
  • जरूरी निर्देश: एडमिट कार्ड पर रिपोर्टिंग टाइम, तारीख और आवश्यक दस्तावेजों की सूची दी जाएगी। अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक पोर्टल पर दिए गए निर्देशों पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।
  • एडमिट कार्ड न मिलने या समस्या होने पर क्या करें?
  • यदि किसी शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वह बिना देरी किए अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय (ARO) से संपर्क कर सकती हैं।
  • अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच भर्ती कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकती हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now