शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी: कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी  के धारूहेड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री का फूल-माला पहनाकर…


धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई
धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी  के धारूहेड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री का फूल-माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई
धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई

चाय पर चर्चा: स्वागत समारोह के उपरांत जेपी छावड़ी ने कार्यकर्ताओं के साथ ‘चाय पर चर्चा’ की। इस दौरान धारूहेड़ा क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, आमजन से जुड़े ज्वलंत मुद्दों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत संवाद हुआ। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्रीय व वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई
धारूहेड़ा में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री जेपी छावड़ी का स्वागत करते हुए भाजपाई

ये रहे मौजूद: अवसर पर महेश, वकील, कमल छावड़ी, अरुण यादव, राहुल जोशी, बीर सिंह छावड़ी, बाबूलाल छावड़ी, आकाश छोक्कर, विष्णु (बिट्टू), सावन सैनी, साहिल यादव, सचिन, कपिल, साहिल जांगड़ा और दीपक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:चिरंजीव राव के नेतृत्व में हजारों लोग रेवाड़ी से रवाना हुए दिल्ली

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp