गुरुकृपा फुटवियर कंपनी बावल में लगी भंयकर आग, लाखों का माल जलकर राख

On: September 25, 2026 9:50 AM
Follow Us:
बावल: औद्योगिक कस्बा बावल में गुरुकृपा फुटवियर कंपनी  में गुरूवार रात को भयंकर आग गई।
बावल: औद्योगिक कस्बा बावल में गुरुकृपा फुटवियर कंपनी  में गुरूवार रात को भयंकर आग गई।

बावल: औद्योगिक कस्बा बावल में गुरुकृपा फुटवियर कंपनी  में गुरूवार रात को भयंकर आग गई। जिससे कंपनी में लाखों रूपए का कच्चा माल जलकर राख् हो गया। रात को 8 दमकल टीमों ने करीब छह घ्ंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से बावल औद्योगिक कस्बे में अफरा तफरी मच गई।

बता दे बावल में सेक्टर-3 स्थित इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग कंपनी ‘स्मार्ट स्पेस सॉल्यूशंस’ में आग लग गई। देखते ही देखते इस कंपनी की आग की चिंगारियां और लपटें उड़कर ठीक बगल में मौजूद ‘गुरुकृपा फुटवियर’ कंपनी तक पहुंच गईं। चप्पल कटाई की इस यूनिट में भारी मात्रा में रबर और कच्चे मेंटिरियल में आग लग गई। हालांकि रात को कंपनी में काम जारी थी।

छह घंटे में आग पर पाया काबू: आग लगने की सूचना पाकर रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा व भिवाड़ी से आई दमकल टीमों ने आग पर काबू पाया। प्रबंधन कहना है आग इतनी तेजी से बढ गई कि उसे बुझाने का मौका ही नहीं मिला।कंपनी में रूटिन से काम जारी था लेकिन दूसरी कंपनी की आग से इस कंपनी को अपने चपेट में ले लिया।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now