हरियाणा की शेरनी सान्या यादव जापान एशियन गेम्स में दिखाएगी दमखम

On: September 24, 2026 6:31 PM
Follow Us:
महेंद्रगढ़ जिले की युवा डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सान्या यादव अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार
महेंद्रगढ़ जिले की युवा डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सान्या यादव अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार

महेंद्रगढ़ (Best24News): हरियाणा की बेटियां हर खेल में देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ जिले की युवा डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सान्या यादव अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। सान्या 28 सितंबर को आइची-नगोया (जापान) में आयोजित होने जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व करते हुए डिस्कस थ्रो इवेंट में भाग लेंगी।

खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त 2003 को जन्मी सान्या यादव पिछले 7 सालों से एथलेटिक्स में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। सान्या ने राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 11 बड़े पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

सान्या यादव की राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख उपलब्धियां:

  • 2019-20: 65वें नेशनल स्कूल गेम्स में 44.25 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक
  • 2020: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कांस्य पदक (39.42 मीटर)।
  • 2022-23: 20वें नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक (44.88 मीटर)।
  • गुवाहाटी: 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक (47.31 मीटर)।
  • 2024: 63वीं नेशनल ओपन चैंपियनशिप (बैंगलोर) में कांस्य पदक (49.84 मीटर)।
  • 2024: चौथी नेशनल ओपन अंडर-23 चैंपियनशिप (पटना) में स्वर्ण पदक (50.59 मीटर)।
  • 2024: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी मीट (भुवनेश्वर) में रजत पदक (48.42 मीटर)।
  • 2025: खेलो यूनिवर्सिटी गेम्स (जयपुर) में स्वर्ण पदक
  • 2025: ओपन नेशनल एथलेटिक्स में कांस्य पदक
  • 2025: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2026: इंटर स्टेट चैंपियनशिप (भुवनेश्वर) में रजत पदक जीतकर हरियाणा का मान बढ़ाया।

अब एशियन गेम्स के मेडल पर टिकी हैं नजरें

राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदकों की झड़ी लगाने के बाद सान्या यादव का लक्ष्य अब जापान के आइची-नगोया में आयोजित एशियन गेम्स में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। सान्या की इस उपलब्धि से महेंद्रगढ़ और पूरे हरियाणा के खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now