शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

IGU में चौथी मंजिल से गिरने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इलेक्ट्रिशियन को उपचार के…


IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) में निर्माण कार्य के दौरान चौथी मंजिल से गिरने से इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल इलेक्ट्रिशियन को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रेवाड़ी के काकोडिया निवासी करीब 45 वर्षीय बलवान के रूप में हुई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। पलवल निवासी ठेकेदार नवीन ने निर्माण कार्य लिया हुआ है। बलवान इलेक्ट्रिशियन का काम कर रहा था। इसी दौरान वह शुक्रवार शाम को अचानक वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद उसे तत्काल रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 6 लाख की चोरी का तीसरा आरोपी दो दिन रिमांड पर !

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp