धारूहेड़ा (Best24News): गांव अलावलपुर में घर में घुसकर बुर्जुग महिला से मारपीट करने के आरोप में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो दिन बाद राजस्थान के 12 लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। हत्या का मामला दर्ज करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आधा दर्जन लोग आईजी से खरखड़ा में मिले।
धारूहेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलपुर निवासी कंवर सिंह पुत्र लीलूराम ने बताया कि गत 22 सितंबर 2026 को दोपहर उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपितो ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू जिसके चलते उसकी मां श्रमण देवी की मौत हो गई।

दो दिन बाद मारपीट का मामला दर्ज: थाना धारूहेड़ा पुलिस ने दो दिन बाद राजस्थान के सिथल निवासी आरोपी नत्थूराम, राजाराम, जलसिंह , अभयसिंह, अशोक, अत्तरसिंह विरेन्द्र पुत्र राजाराम, पोपसिंह, राहुल , कमला पत्नी नत्थूराम, सावित्री पत्नी राजाराम और रामकला पत्नी जलसिंह के खिलाफ मारपीट करने व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
आइजी से मिले लोग: हत्या का मामला दर्ज करने की मांग को लेकर लीलू, कंवर सिंह, चंद्रहास, पूर्णमल व शमशेर शुक्रवार को आइजी से मिले। उनका आरोप है पुलिस ने दो दिन बाद मारपीट व धमकी देने का मामला दर्ज किया है। जबकि सरेआम हत्या की गई है। पुलिस ने पहले दिन पांच लोगो को हिरासत में लिया था लेकिन बाद में बिना जांच किए उनको छोड दिया है। इतना ही अभी भी धमकी मिल रही है वो लोग कह रहे है कि जहां जाना है जाओ हमारा कुछ नहीं होगा।
थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को 12 लोगों के खिलाफ घर में धुसकर मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अब बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।













