रेवाड़ी में लोक अदालत 3 अक्टूबर को, केवल इन केसों का होगा निपटारा

On: September 23, 2026 2:30 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में लोक अदालत
रेवाड़ी में लोक अदालत

रेवाड़ी(Best24News)  हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार 3 अक्तूबर को जिला न्यायालय रेवाड़ी, सब-डिवीजन कोसली और बावल में स्पेशल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।अदालत में केवल चेक बाउंस से संबंधित मामलो की सुनवाई होगी।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत रेवाड़ी, कोसली बावल व कोसली में आयोजित की गई। इस बार अदालत में चेक बाउंस से संबंधित मामलों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने के लिए रखा गया है।

उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति से मामलों का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध करवाना है। चेक बाउंस के मामलों में दोनों पक्षों की सहमति से विवाद का निपटारा किया जा सकता है, जिससे समय और धन की बचत होगी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now