17 सितंबर को रेवाड़ी में होगा नमो वन का शुभारंभ

On: September 16, 2026 8:19 PM
Follow Us:
रेवाड़ी: 17 सितंबर को लोकार्पित होने वाले नमो वन क्षेत्र का निरीक्षण करते जिला वन अधिकारी दीपक नंदा व अन्य अधिकारी।
रेवाड़ी: 17 सितंबर को लोकार्पित होने वाले नमो वन क्षेत्र का निरीक्षण करते जिला वन अधिकारी दीपक नंदा व अन्य अधिकारी।

रेवाड़ी(Best24News)  सेवा संकल्प अभियान के तहत रेवाड़ी को 17 सितंबर को नमो वन की सौगात मिलने जा रही है। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता और प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह वीरवार सुबह 11 बजे नमो वन का शुभारंभ करेंगे। यह नमो वन एनएच-11 और एनएच-8 के सर्कल प्वाइंट पर करीब दो हेक्टेयर भूमि में विकसित किया जाएगा।

प्रस्तावित वन क्षेत्र में मियावाकी तकनीक से 72 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में डॉ. अर्चना गुप्ता मुख्य अतिथि होंगी। रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

जिला वन अधिकारी दीपक नंदा ने प्रस्तावित नमो वन क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद बताया कि इसे रिकॉर्ड समय में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ हाईवे से गुजरने वाले लोगों के लिए इस क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बनाना भी है।

निरीक्षण के दौरान वन रेंज अधिकारी संदीप यादव, वन दरोगा संजय यादव और हरेंद्र यादव मौजूद रहे।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now