धारूहेड़ा : 11 केवी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग, रामजस नगर के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Published: September 25, 2026 8:33 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा : 11 केवी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग, रामजस नगर के लोगों ने सौंपा ज्ञापन
धारूहेड़ा : 11 केवी हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग, रामजस नगर के लोगों ने सौंपा ज्ञापन

धारूहेड़ा (Best24News)  रामजस नगर के निवासियों ने कॉलोनी से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन को हटाने की मांग को लेकर बिजली विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि हाईटेंशन लाइन के कारण आसपास के लोगों में हादसे की आशंका बनी रहती है।

निवासियों के अनुसार बिजली की लाइन कई जगह घरों के काफी नीचे लटकी हुई है। इससे राहगीरों और बच्चों के लिए करंट लगने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि लाइन कई घरों की बालकनी और छतों के नजदीक से गुजर रही है, जिसके कारण लोग अपनी छतों का सुरक्षित तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।

रामस्वरूप, राकेश, गोपाल, लालाराम, रमेश ने कहा कि हाईटेंशन लाइन से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। 10 दिन पहले कॉलोनी निवासी सुरेश कुमार करंट लगने से झुलस गया था। पहले भी कई हादसे यहां पर हो चुके हैं। लोगो ने इस तारो को हटवाने की मांग की है।

धारूहेड़ा: रामजस नगर में करंट लगने से झुलसा व्यक्ति
धारूहेड़ा: रामजस नगर में करंट लगने से झुलसा व्यक्ति

एसडीओ कृष्ण सैनी ने बताया कि मुुुझे शिकायत मिल चुकी है। कॉलोनी में जाकर चेक किया जाएगा। अगर बिजली की लाइन वास्तव में घर के ऊपर से होगी तो उसे बदल दिया जाएगा लेकिन अगर घर के छजे को बड़ा किया है तो नही बदली जाएगी।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now