रेवाड़ी ( Best24News) इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर में NCC (National Cadet Corps) योजना शुरू करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने NSUI छात्र नेता रवि मसीत के नेतृत्व में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में NCC यूनिट स्थापित करने और इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग रखी।
NCC योजना शुरू करने की मांग: रवि मसीत ने कहा कि NCC के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में NCC यूनिट शुरू होने से छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण, परेड, शिविर और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कुलपति से संबंधित NCC अधिकारियों के साथ आवश्यक पत्राचार और समन्वय कर यूनिट शुरू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने की मांग की।
ज्ञापन में विद्यार्थियों ने NCC में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को समान अवसर देने, प्रशिक्षण के लिए आवश्यक मैदान और संसाधन उपलब्ध करवाने तथा भर्ती, प्रशिक्षण, शिविर और अन्य गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध कराने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि NCC से उन्हें सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों को समझने का अवसर भी मिलेगा।
ये रहे मौजूद: इस मौके पर गौरव, जयंत, राहुल, गीतिका, ऋतु, गरिमा, अंशिका, प्रीति, मुस्कान, सोनाली, इशिका, निकिता, हर्षित, संजू, हेमंत, जैस्मीन, कोमल, स्वीटी, महक, जीवन, मानषी, हिमांशी, अंकिता सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।













