धारूहेड़ा : डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

धारूहेड़ा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा के मार्गदर्शन में राजकीय हाई स्कूल ततारपुर खालसा में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर
प्रकाशित: 25 September 2026, 8:20 PM
धारूहेड़ा : डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण पर विद्यार्थियों को किया जागरूक
धारूहेड़ा: ततारपुर स्कूल में पानी की टंकी का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम

धारूहेड़ा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धारूहेड़ा के मार्गदर्शन में राजकीय हाई स्कूल ततारपुर खालसा में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्या​र्थियों को डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया।

धारूहेड़ा: ततारपुर स्कूल में डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
धारूहेड़ा: ततारपुर स्कूल में डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

स्वास्थ्य निरीक्षक महीपाल ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव, टीबी उन्मूलन तथा गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. संदीप नेहरा तथा एमपीएचडब्ल्यू कृष्ण ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारियां दीं। बारिश के मौसम के बाद डेंगू और मलेरिया जैसी वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है।

धारूहेड़ा: ततारपुर स्कूल में डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक
धारूहेड़ा: ततारपुर स्कूल में डेंगू-मलेरिया, टीबी और एचपीवी टीकाकरण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

संदीप नेहरा ने छात्राओं को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी। एमपीएचडब्ल्यू कृष्ण ने टीबी (क्षय रोग) के बारे में बताते हुए कहा कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, शाम को बुखार आना, वजन घटना और भूख न लगना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में टीबी की जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now