धारूहेड़ा (Best24News): धारूहेड़ा के सेक्टर-4 स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के पूर्व उपप्रधान एवं जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल श्योराण का बुधवार रात अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय के पास स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय हुआ निधन

परिजन के अनुसार, बुधवार रात को धर्मपाल श्योराण की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
धर्मपाल श्योराण अपने हंसमुख स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। गुरुवार सुबह जैसे ही लोगों को उनके निधन की सूचना मिली, किसी को यकीन ही नहीं हुआ। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, RWA पदाधिकारी और गणमान्य लोग शामिल हुए।

सेक्टर चार RWA की बैठक स्थगित
धारूहेड़ा: सेक्टर-4 स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की प्रधान राजू राव की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार 27 सितंबर को बुलाई गई बेठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रधान ने बताया कि पूर्व प्रधान धर्मपाल श्योरामण का बुधवार रात को निधन हो गया है इसी के चलते इस रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक में 2 मिनट का मोन धारण भी किया गया । इस मौके पर तेजबीर उपप्रधान, आनंद मोहन, रेनू मेहरा , अनिल चौहान, सुरेंंद्र, सुरजमनी, दलीप, पतराम, नरेश, राजबीर नाथीराम आदि मौजूद रहे।













